संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शंकर भवन, गुलाब बाग, सिगरा स्थित कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बी. पी. सरोज उपस्थित रहे।
स्मरण दिवस नहीं, बल्कि समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर में यह दिवस बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जो बाबा साहब के महान योगदान को दर्शाता है।
अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं पूर्व सांसद बी. पी. सरोज द्वारा मनोज सोनकर, भोला सोनकर, संदीप गौड़, प्रेम पासी, सुनील सोनकर एवं पप्पू गौड़ को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक जाटव (महानगर उपाध्यक्ष), बागेश्वरी मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, मनोज गौड़, सुनील सोनकर, प्रेम पासी, विशाल सोनकर, गोकुल सोनकर, भोला नाथ सोनकर, बादल सोनकर, संदीप कुमार गौड़ एवं पप्पू लाल गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)