गोरखपुर। मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशो के द्वारा चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।सुबह करीब साढ़े 5 बजे चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुतबिक हमलावरों ने सीने, सिर और हाथ पर कई वार किए और मौके पर रुककर पार्षद के मौत की पुष्टि करने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना गोरखनाथ मंदिर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई । वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया और 200 से अधिक लोगों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया।इस दौरान हालात काबू में करने के लिए 10 थानों की पुलिस तैनात किया गया था।

बताया जा रहा है कि चौहान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे और उन्हें राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!