वाराणसी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर वाराणसी में प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मोहित अग्रवाल ने DM सत्येंद्र कुमार के साथ BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रशासनिक और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निकास द्वारों, मार्गों और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास द्वारों, मार्गों और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया गया। बैरिकेडिंग, सुगम आवागमन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी,से निगरानी
सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कवरेज, निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को मजबूत करने पर जोर दिया गया। हेलीपैड, पार्किंग, वीवीआईपी एंट्री और ड्रॉपिंग जोन का भी निरीक्षण किया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान, डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन
शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान, डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन और आपातकालीन मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान शिवहरी मीणा, प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)