वाराणसी |पिंडरा जनमित्र न्यास/मानवाधिकार जननिगरानी समिति एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में चाइल्ड राइट्स एंड यू (नई दिल्ली) के सहयोग से पिंडरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिंडरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम के प्रांगण में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार के साथ

कार्यक्रम की शुरुआत दो बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार के साथ की गई। इसके पश्चात गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को स्वच्छता, साफ-सफाई और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

हरी साग-सब्जियों, फलों एवं विभिन्न प्रकार के साबुत अनाजों का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान हरी साग-सब्जियों, फलों एवं विभिन्न प्रकार के साबुत अनाजों का प्रदर्शन करते हुए डेमो के माध्यम से जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई। साथ ही व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से पोषणयुक्त खान-पान और देखभाल के तरीकों को समझाया गया।

प्रमुख पोषक तत्वों के महत्व पर विस्तार से दी गई जानकारी

रसोई प्रदर्शन के जरिए यह बताया गया कि रोजमर्रा की खाद्य सामग्री से किस प्रकार पोषक आहार तैयार कर एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसे पांच प्रमुख पोषक तत्वों के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

इस दौरान काउंसलर गीता मौर्य, समिति कार्यकर्ता विनोद कुमार, संजय राजभर, मुख्य सेविका शीला यादव, अध्यापक मनोज मिश्रा, सरोज गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रावती गुप्ता, मीना कुमारी, विजय लक्ष्मी, राजकुमारी, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही पिंडरा क्षेत्र की 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुमन देवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।यह कार्यक्रम महिलाओं और किशोरियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!