वाराणसी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ अनैतिक कार्य करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सिगरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पीड़िता को ब्लैकमेल कर बना रहा था अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह निवासी खत्री पार्क थाना घोसी जनपद मऊ को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि वह पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था।

पुलिस ने रोडवेज परिसर से दबोचा

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता द्वारा 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोपी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अश्लील वीडियो की धमकी देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह (चौकी प्रभारी रोडवेज), कांस्टेबल मंजीत गुप्ता एवं कांस्टेबल गोविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती

सिगरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती बरती जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!