वाराणसी| पिंडरा ग्रामीण न्यायालय के जज सत्यम सिंघल ने कहा कि बार व बेंच के सहयोग से ही पीड़ित को सही न्याय मिल पाता है। तीन वर्षों के दौरान बार के सहयोग से ही मैं न्याय दे पाया हूं।

अधिवक्ताओं के सहयोग से ही न्यायालय निर्बाध रूप से चल पाया

उक्त बातें सोमवार को पिंडरा तहसील बार के लाइब्रेरी में अपने तीन वर्ष के कार्यकाल समाप्त होने पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही गईं।सत्यम सिंघल ने कहा कि बार से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। अधिवक्ताओं के सहयोग से ही न्यायालय निर्बाध रूप से चल पाया। उन्होंने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि वादकारियों को न्याय मिले, जिसमें आप सबका हर मोड़ पर साथ मिला।

अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

विदाई समारोह के दौरान ग्रामीण न्यायालय के जज सत्यम सिंघल को बार के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर और महामंत्री रणधीर सिंह द्वारा अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कई अधिवक्ताओं ने भी अपने व्यक्त किया विचार

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बार के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने किया, संचालन अश्वनी मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रणधीर सिंह ने दिया।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, कमला प्रसाद मिश्रा, सुभाष दुबे, अशोक पांडेय, श्रीनाथ गोंड़, हरिचन्द पटेल, श्याम मोहन उपाध्याय, श्याम सिंह, सतीश पांडेय, भरत यादव, आनंद मिश्रा, गौरीशंकर सिंह, प्रेम सिंह, सुनील पटेल, विंदु सोनकर समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!