वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही स्थित एक अस्पताल संचालक द्वारा धोखाधड़ी करते हुए 2 विश्वा की जगह 4 विश्वा जमीन लिखाने के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई तो नही कि लेकिन इसी बीच मामले को बिगड़ता देख चिकित्सक ने किसान के खाते में 25 दिन बाद रुपये डाल दिये।

बताते चलें कि 12 व 17 फरवरी को दो बार मे 4 विश्वा जमीन विश्वास में लेकर विन्दा निवासी किसान अमरदेव यादव को बिना कोई पैसा दिए जमीन लिखा लेने का मामला सामने आने पर पुलिस को तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा इस बीच तो कोई कार्रवाई नही की लेकिन पुलिसिया दबाव व किसान के पक्ष में ग्राम प्रधान के खड़े होने पर चिकित्सक ने दो विस्वा जमीन की कीमत 14 लाख रुपए 20 दिन बाद किसान के खाते में जमा कर दिया। 

वही रजिस्ट्री के दो विश्वा जमीन के कैंसिल करने का वादा पूरा न कर चिकित्सक अपनी मोबाइल बन्द कर फरार चल रहा है। पीड़ित थाने से लेकर तहसील तक का चक्कर लगाने को विवश हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

इस बाबत थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। दो विश्वा जमीन की कीमत किसान के खाते में डाल दिया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!