Khabarilaal News Desk :
मेरठ में यूपी STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में Zubair मुठभेड़ में ढेर हो गया। STF ने देर रात लोहियानगर थाना क्षेत्र के अलीपुर इलाके में उसे घेर लिया था।
फायरिंग के बाद हुआ एनकाउंटर
STF के मुताबिक, जुबैर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक लाख का इनामी था जुबैर
जुबैर मूल रूप से Aligarh के बरला थाना क्षेत्र के नौशा गांव का रहने वाला था और फिलहाल Delhi के शाहीन बाग इलाके में रह रहा था। उस पर हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग और आर्म्स एक्ट समेत दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। अलीगढ़ पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुनीर गैंग का था सक्रिय सदस्य
पुलice के अनुसार, जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा।
मौके से हथियार बरामद
STF और पुलिस ने मौके से दो 32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, खोखे और एक बाइक बरामद की है। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
दानिश हिलाल हत्याकांड से आया था चर्चा में
24 दिसंबर 2025 को Aligarh के सिविल लाइन इलाके में राव दानिश हिलाल की हत्या के बाद जुबैर का नाम सुर्खियों में आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
Comments (0)