वाराणसी। यूजीसी के नए कानून को काला कानून बताते हुए केसरिया भारत सहित कई विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों ने पहले वाराणसी के जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के नीचे बैठ गये।

इस दौरान केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने कहा कि 19 मार्च तक का कोर्ट ने सरकार को समय दिया है कि काला कानून पर अपना मत दे,तो हम सरकार को यह चेताने का काम कर रहे हैं कि अगर सवर्ण समाज के साथ छल करने का प्रयास हुआ तो हम इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने का काम करेंगे।

वहीं शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख अजय चौबे ने कहा कि अगर सरकार सवर्ण समाज के हित में फैसला नहीं लेगी तो एक बड़ा हवन होगा और उसमें डबल इंजन की सरकार को सवर्ण समाज भस्म कर देगा। किसी भी हाल में अब यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा कि सवर्णों के साथ छलावा किया जाये।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery