वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को भगाने में सहयोग करने वाले अभियुक्त दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप निवासी छोटी मलदहिया थाना चेतगंज को लेबर कॉलोनी स्थित देशी शराब के ठेके के पास से को गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 8 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 49 और 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला के साथ उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह (चौकी प्रभारी नाटी इमली) तथा कांस्टेबल पुनीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!