Khabarilaal News Desk :
Prateek Yadav की अचानक मौत के बाद अब उनकी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनका इलाज कर रहीं Dr. Ruchita Sharma ने बताया कि प्रतीक पहले से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे प्रतीक यादव
लखनऊ के Medanta Hospital में इंटरनल मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से प्रतीक यादव का इलाज कर रही थीं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन की समस्या थी।
कुछ दिन पहले हुए थे अस्पताल में भर्ती
डॉक्टर के मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रतीक यादव को पल्मोनरी एम्बोलिज्म की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि प्रतीक यादव सांस लेने में दिक्कत और अन्य रेस्पिरेटरी समस्याओं की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच में पता चला कि उनके फेफड़ों में रुकावट थी, जिससे दिल पर भी असर पड़ रहा था।
पहले से ले रहे थे ब्लड थिनर
डॉक्टर ने बताया कि प्रतीक यादव पहले से खून पतला करने वाली दवाएं (Blood Thinners) ले रहे थे। उन्हें अपनी बीमारी की पूरी जानकारी थी और वे नियमित रूप से दवाएं लेते थे।
मौत पर उठ रहे सवाल
हालांकि बीमारी का इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। Ravidas Mehrotra ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है और कहा है कि मौत सामान्य नहीं लगती।
Comments (0)