वाराणसी। विगत दो दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र में पंडित शब्द का प्रयोग एक जगह विकल्प के तौर पर किये जाने का जगह जगह विरोध हो रहा है। वाराणसी में भी जिला मुख्यालय पर कुछ अधिवक्ताओं ने इसका जमकर विरोध किया और भर्ती बोर्ड का पुतला दहन करने का प्रयास किया।हालांकि पुतला दहन करने से पूर्व ही पुलिस ने अधिवक्ताओं से पुतला छीन लिया।

अधिवक्ता आलोक सौरभ ने कहा कि इस प्रकार से प्रश्न पत्र में जाति को आप इंगित कर रहे हैं यह गलत बात है।हमारे इतिहास में ब्राह्मण पूजनीय रहा है और ब्राह्मण के साथ-साथ पंडित एक विद्वान श्रेणी के व्यक्ति को माना जाता है। इसलिए किसी विद्वान के ऊपर ऐसा लांछन लगाना यह अच्छी बात नहीं है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग द्वारा इस पर साजिश की गई और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस सरकार में हमेशा जाति बिरादरी पर विवाद उठता जा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में एक सवाल पूछा गया था जिसमें कहा गया था अवसर वादी किसे कहते हैं तो उसमें एक ऑप्शन था पंडित। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों का अपमान लगातार किया जा रहा है। यह सवाल जिन्होंने बनाया था क्या सरकार को इसका पता नहीं था। यह सवाल बनाने वाले पुरे तरीके से दोषी हैं, जो हम लोग का अपमान किया जा रहा इसे बंद करने की जरूरत है और सरकार को जागने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तभी ब्राह्मणों का सम्मान इस देश में हो पाएगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (1)

7 + 4 = ?
v
vivek 1 month ago
nice