वाराणसी । दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम बापू रविवार को वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम दर्शन पूजन करने पहुंचे।इस दौरान आसाराम व्हिल चेयर पर ही दिखाई पड़े। आसाराम के मंदिर पहुँचने की सूचना पर गेट नंबर 4 पर उनके अनुयायियों की भीड़ एकत्रित होने लगी।

सूत्रों की मानें तो अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद आसाराम बापू वाराणसी के बड़ागाँव के अनौरा स्थित अपने आश्रम में बीते दो दिनों से रह रहे थे। यहाँ किसी को भी मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं थी।आज जब वह श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेकने पहुंचे तो यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और अनुयायी मंदिर के गेट नंबर -4 पहुँचने लगे,जिस पर वहां मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और आशाराम व्हिल चेयर पर ही दर्शन कर वहां से निकल गये।

बता दें कि रेप मामले में दोषी और वर्तमान में स्वास्थ्य आधार पर 6 महीने की अंतरिम जमानत पर बाहर आसाराम इसके पूर्व अयोध्या में रामलला के दर्शन करने भी गये थे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!