वाराणसी ।सीबीएसई बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले एस.आर. प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल, हरहुआ के मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंध निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।

शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षा परिणाम 

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक ने टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने के बाद मेधावी छात्रों के खिले चेहरे

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आरव पटेल ने 93% अंकों के साथ प्रथम, सूर्यकान्त जयसवाल ने 90% के साथ द्वितीय तथा नंदिनी ने 88% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त अभिनव गिरी 86%, अंकुर सिंह 85% अंकों के साथ सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने मेधावी बच्चों को दी बधाई

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये मेधावी बच्चे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आर पी सिंह , कक्षा अध्यापक जागृति सिंह विनीत सिंह, भाविका राय एवं अन्य शिक्षकगण तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!