वाराणसी।उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे छात्रों के दो गुट के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में बीएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र, गाजीपुर निवासी सूर्यप्रताप सिंह को गोली मार दी गई, जिससे वह मौके पर लहुलुहान हो गया 

आरोप है कि पुराने विवाद के चलते चांदमारी निवासी छात्र मंजीत चौहान ने सूर्यप्रताप पर नजदीक से गोली चलाई। इस वारदात में अनुज सिंह नाम के एक अन्य छात्र की संलिप्तता भी सामने आई है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।गोली लगने के बाद आनन फानन में घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सुर्य प्रताप के मौत की खबर की फैलते ही कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी छात्रों को परिसर से बाहर कर दिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के की माने तो,घटना के दौरान लगभग चार से पांच राउंड फायरिंग की गई।आरोपियों ने बीच-बचाव करने गये मृतक के साथ मौजूद अन्य छात्रों पर भी पिस्टल तानने की कोशिश की।

बताते चलें कि जैसे ही छात्र की मौत की खबर मिली आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आसपास की दुकानों को बंद कराया और कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की। बाद में कॉलेज गेट बंद कर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्राचार्य के इस्तीफे की मांग करने लगे।वाराणसी पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र लगातार नारेबाजी करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य भी संकलन भी कर लिया गया हैं। तथा आरोपियों की पहचान कर ली गई है पुलिस के द्वारा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया गया।

घटना में मृत छात्र के एक करीबी छात्र ने बताया कि घटना उस समय हुई जब छात्र असाइनमेंट जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने अचानक गोली चला दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय शिक्षक और प्राचार्य मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। घटना के बाद छात्रों ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है कॉलेज में पहले भी इस तरह की घटना हुई है, लेकिन इस घटना ने छात्रों और शिक्षकों के बीच भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों और छात्रों ने कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। आपको बता दें कि इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery