Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर थाने में मंगलवार को "ऑपरेशन क्लीन" अभियान के तहत माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों की नीलामी कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 36 वाहनों की बोली लगाई गई, जिससे पुलिस विभाग को 4 लाख 75 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।

न्यायालय के आदेश पर हुई नीलामी

यह नीलामी एसीजेएम-4/जेडी वाराणसी के आदेश के अनुपालन में आयोजित की गई। नीलामी से पूर्व समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था ताकि अधिक से अधिक लोग बोली प्रक्रिया में भाग ले सकें।

36 वाहनों पर लगी बोली

सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा प्रतीक कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई नीलामी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न श्रेणी के कुल 36 सीज वाहनों की बोली लगाई गई। सर्वाधिक 4 लाख 75 हजार रुपये की बोली प्राप्त होने पर नियमानुसार वाहनों की नीलामी पूर्ण की गई।

अधिकारी रहे मौजूद

नीलामी प्रक्रिया के दौरान प्रभारी निरीक्षक फूलपुर राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राम, एमटी शाखा के कर्मचारी तथा मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन क्लीन अभियान का उद्देश्य थानों में वर्षों से खड़े सीज एवं माल मुकदमाती वाहनों का विधिक निस्तारण कर परिसर को व्यवस्थित करना है।

BUREAU : CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!