Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जून 2026 (बुधवार) को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता आयोग की माननीय सदस्य गीता विश्वकर्मा करेंगी।

महिलाओं की शिकायतें सुनकर दिए जाएंगे निर्देश

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय मिल सके।

योजनाओं की जानकारी और मौके पर पंजीकरण

जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं—

  • निराश्रित महिला पेंशन योजना

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

  • आयुष्मान भारत योजना

  • उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना

अधिकारियों द्वारा पात्र महिलाओं का यथासंभव मौके पर पंजीकरण भी कराया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का भी होगा आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

BUREAU : CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!