वाराणसी। महेशपुर वाराणसी स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में भव्य दीक्षांत समारोह "प्रोत्साहन" का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं निदेशिका रचना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
पूर्व प्रतिभाशाली छात्रा शिक्षा पाठक का हुआ सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा शिक्षा पाठक रहीं, जिन्होंने नर्सरी से लेकर अपनी संपूर्ण शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की और अपने निरंतर अध्ययन, परिश्रम एवं समर्पण के बल पर UPSC परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षा पाठक की प्रेरणादाई संबोधन ने बच्चों में जगाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान अपने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षा पाठक ने सफलता का मूल मंत्र निरंतर अभ्यास एवं एकाग्रता बताया तथा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। वहीं पूर्व विद्यार्थी अतिथि के रूम में सचिन चौबे सेकंड लेफ्टनेंट की उपस्थिति गरिमा मय रही। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की अहम भूमिका निदेशिका रचना श्रीवास्तव
विद्यालय की निदेशिका रचना श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की कासफलता में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बच्चे देश के भविष्य हैं उन्हें हम जिस जीवन में डालेंगे वह इस तरह से आगे बढ़ेंगे वहीं उन्होंने कहा कि हम उन गरीब परिवार के भी बच्चों को अपने यहां शिक्षा देते हैं जो हाई क्लास स्कूल में अपने बच्चों को दाखिला दिलाने में अक्षम है आवश्यकता अनुसार हम उन्हें एडमिशन से लेकर फीस में भी छूट देते हैं ताकि उनके बच्चे भी अपने सपने को पूरा कर सके
विद्यालय के इन बच्चों को किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों विद्यार्थियों में आर्या, आरव, भव्य, आराध्य, माही, अदिति साहिल, सोमनाथ, अनुभव कनिष्क, उत्कर्ष इत्यादि रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के छात्र उद्घोषकों आकाश मिश्रा, पारिधि, अविका एवं अमृता पटेल का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र आरव मिश्रा एवं कक्षा 5 के छात्र आकर्ष मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
नियमित अध्ययन और जिम्मेदार बने बच्चे वंदना चतुर्वेदी प्रधानाचार्या सिल्वर ग्रो स्कूल
वरिष्ठ समन्वयक मानसी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अंत में विद्यालय के Academic Head रामकुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य रोहित सिंह, समन्वयक दीप्ति सिंह, सिद्धार्थ भास्कर, नैंसी श्रीवास्तव, विशालिनी सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नीरज सिंह, प्रीति चौरसिया, श्रेया श्रीवास्तव, मृदुला गुप्ता, श्रुति अग्रवाल, हिमांशु सिंह, दिव्या सिंह, विनिता सिंह, नेहा गुप्ता, पूजा यादव, अंशुल भाटिया, रितिका सिंह, अनिल आर्या, चंदला दुबे, सारिका त्रिपाठी, आशीष यादव, प्रीतु सिंह, संजय प्रजापति आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Comments (0)