Khabarilaal News Desk :
United States में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। Boeing EA-18G Growler के दो फाइटर जेट एयर शो के दौरान हवा में टकराकर क्रैश हो गए। हादसा Mountain Home Air Force Base पर आयोजित एयर शो के दौरान हुआ।
हादसे से कुछ सेकेंड पहले सुरक्षित निकले क्रू मेंबर
समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों विमानों में कुल 4 क्रू मेंबर सवार थे, जो हादसे से कुछ सेकेंड पहले पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार पैराशूट साफ दिखाई दे रहे हैं।
एयरफोर्स बेस किया गया लॉकडाउन
हादसे के तुरंत बाद माउंटेन होम एयरफोर्स बेस प्रशासन ने पूरे एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया। सुरक्षा कारणों से दिन के बाकी सभी कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दिए गए।
जांच शुरू, मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीम
एयरफोर्स के प्रवक्ता ने बताया कि इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का अहम विमान
EA-18G ग्रोलर अमेरिकी सैन्य बेड़े का अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमान है, जिसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार और संचार प्रणाली को बाधित करने के लिए किया जाता है। इस हादसे ने अमेरिकी रक्षा तंत्र को भी चिंता में डाल दिया है।
Comments (0)