Khabarilaal News Desk :

बागपत के लधवाड़ी गांव में परिजनों से नाराज एक युवती अचानक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची Dial 112 पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पानी की टंकी पर चढ़कर बैठी युवती

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय अक्षिका अचानक गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर बने टैंक के अंदर जाकर बैठ गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और Dial 112 टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बातचीत कर बचाई जान

हेड कांस्टेबल अमित कुमार और उनकी टीम ने टंकी पर चढ़कर युवती से बातचीत की। काफी देर तक समझाने, पानी पिलाने और शांत कराने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

मानसिक तनाव में थी युवती

पुलिस के मुताबिक युवती पास के बिहारीपुर गांव की रहने वाली है और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं, वहीं पानी की टंकी की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

 
 
 
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!