KHABARILAAL NEWS DESK-

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नारी सम्मान, महिला अधिकारों और स्मार्ट मीटर जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा—“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:”अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है।

भारतीय संस्कृति में महिलाओं को दिया गया देवी का स्थान

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का स्थान दिया गया है और देश की प्रगति में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए “नारी शक्ति वंदन अभियान” चलाया गया है।

प्रभारी मंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2023 में संसद के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने के प्रयास में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दलों ने विरोध किया, जिससे यह विधेयक पास नहीं हो सका।उन्होंने इसे नारी समाज का अपमान बताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

स्मार्ट मीटर पर उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला 

स्मार्ट मीटर को लेकर जनता में उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि जैसे लोग अपने जीवन में स्मार्ट मोबाइल का उपयोग करते हैं, उसी तरह बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इसे लागू करने में जल्दबाजी हुई।

1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर न लगाने के निर्देश

उन्होंने बताया कि सरकार ने अब नया निर्णय लेते हुए 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर न लगाने के निर्देश जारी किए हैं।प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 80 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 70 से 75 लाख मीटर अब तक लगाए जा चुके हैं।

प्रभारी मंत्री की जनता से अपील

प्रभारी मंत्री ने लोगों से अपील की कि नारी सम्मान और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं और इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!