वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में CM Dashboard की माह फरवरी की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में चतुर्थ व IGRS की रैकिंग मे प्रथम स्थान मिला है।

गौरतलब है कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पॉलिसी को कुल 51 विभिन्न पैरामीटर पर की जाती है । जिसमें अपराध, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम, गौ तस्करी, NDPS में कार्यवाही, महिला अपराध में कार्यवाही, SC/ST एक्ट में कार्यवाही, गुण्डा एक्ट में कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में कोर्ट से सजा आदि शामिल है ।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सभी पैरामीटरों पर साप्ताहिक समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने के परिणामस्वरूप माह फरवरी की जारी रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

वहीं IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये माह फरवरी की जारी रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को प्रदेश मे प्रथम स्थान मिला है।

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 07 महीनों से प्रदेश स्तर पर लगातार टॉप-10 में स्थान व IGRS रैंकिंग में पिछले 04 महीनों से लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।