वाराणसी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बीते दिनों राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन के मद्देनजर प्रोटोकॉल का पालन न किये जाने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का वाराणसी में पुतला फूंका। 

वाराणसी के जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूतला फूंकते हुए कड़ी नाराजगी जताई और ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री साधना गौड़ ने आरोप लगाया कि देश की राष्ट्रपति का सम्मान न करके ममता सरकार ने पूरे देश का अपमान किया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि ममता बनर्जी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं बीजेपी महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने बताया कि ममता बनर्जी का यह कृत्य निन्दनीय ही नहीं बल्कि घृणित भी है, जिसके लिए हम महामहिम राष्ट्रपति से अपील करते हैं कि ममता सरकार को बर्खास्त किया जाये और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। 

बता दें कि एडीएम सिटी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा है और ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery