वाराणसी। कपसेठी चौराहे के समीप इधर काफी समय से भीख मांगने वाले गिरोह की सक्रियता काफी बढ़ गई थी और कुछ लोग पागल बने घूम रहे थे। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दुकानदारों ने मामले से अपना घर आश्रम को अवगत कराया,जिसके बाद मंगलवार को संस्था की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों को समस्या से निजात दिलाया।


स्थानीय व्यापारियों के लिए बनी इस समस्या की जानकारी जब अपना घर आश्रम संस्था के लोगों को पता चली,तो मंगलवार की शाम उक्त संस्था के कर्मचारी एंबुलेंस के साथ अचानक चौराहे पर पहुंचे और पागल बने घूम रहे तथा भीख मांगने वाले लोगों को पकड़ कर जबरी गाड़ी में लादने लगे, जिसके बाद वहां पागल और भिखारी इधर—उधर भागने लगें। इस घटना को देख रहे लोग उस वक्त तो काफी हैरान दिखें, लेकिन जब उन्हें मामले की पूरी जानकारी हुई तो इस कार्य की प्रशंसा करते नजर आये।

 
बनारस में संचालित इस संस्था के कर्मचारियों ने बताया कि जो लोग अनावश्यक भीख मांग रहे हैं या पागल बने घूम रहे हैं उन्हें ले जाकर उनके खाने-पीने रहने की फ्री व्यवस्था की जाती है। उन्हें तब तक आश्रम में रखा जाता है, जब तक वे काम करना नहीं शुरू कर देते।

गौरतलब है कि उक्त चौराहे पर वर्षों से काफी संख्या में महिला,बच्चे, पुरुष गोल बनाकर भीख मांगते थे। उस पैसे से शराब पीकर हुड़दंगबाजी करते थे जब कोई विरोध करता था तो उसे दलित उत्पीड़न एक्ट की धारा में फंसा देने की धमकी तक देते थे और थाने पर पहुंच जाते थे। इससे लोग काफी परेशान रहते थे और चाह कर भी उनका विरोध नहीं कर पाते थे ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery