Khabrilaal News Desk :


वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के थानारामपुर स्थित आश्रम परिसर में शनिवार को स्वामी हरहरानंद महाराज के 76वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और सभी ने समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाधि स्थल पर प्रवचन और पूजन का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान समाधि स्थल पर विधिवत पूजन-पाठ एवं भक्तिमय संगीत का आयोजन किया गया। साथ ही प्रवचन कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें आचार्य प्रमोद महाराज ने जीवन में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जैसे धन आवश्यक है, वैसे ही जीवन में संस्कार भी उतने ही जरूरी हैं।

संस्कारों से होता है समाज और राष्ट्र का विकास

आचार्य प्रमोद महाराज ने कहा कि परिवार में अच्छे संस्कार होने से धर्म का प्रवाह होता है और यही प्रवाह राष्ट्र की उन्नति का आधार बनता है। उनके विचारों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

भक्तों में बांटा गया प्रसाद

कार्यक्रम के अंत में आश्रम के महंत चंद्रभूषण पांडेय द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर राजकुमार तिवारी डॉ. शशिकांत सिंह, नक्षत्रधारी सिंह,, जयप्रकाश शुक्ला, संतोष शुक्ला, विजय पांडेय, सुरेश पांडेय, अंजनी पांडेय, मुन्ना सिंह, अरुण जायसवाल, संजय गुप्ता, विकास सिंह, हरिशंकर सिंह, अरुण दुबे, राकेश तिवारी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!