वाराणसी। दहेज हत्या के मामले में वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने एक अभियुक्त लल्ली यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि वादिनी की पुत्री आंचल यादव की शादी बीते 17 मई 2025 को थाना कपसेठी अंर्तगत भगौतीपुर निवासी अच्छेलाल यादव के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे।

बीते 4 मार्च 2026 की सुबह मृतका ने अपनी माता को फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मार डालेंगे। इसके लगभग एक घंटे पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा सूचना दी गई कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर वादिनी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुँची, जहाँ उनकी पुत्री घर में मृत अवस्था में पाई गई। वादिनी को विश्वास है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी पुत्री की हत्या की गई है।

वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के क्रम में बीते 6 मार्च 2026 को मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery