खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी  | Yogi Adityanath दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक समीक्षा के साथ धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

दुकान पर बैठी एक छोटी बच्ची का मुख्यमंत्री ने किया दुलार

दर्शन के दौरान कालभैरव मंदिर परिसर में एक भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने फूल-माला बेचने वाले की दुकान पर बैठी एक छोटी बच्ची को दुलार किया और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछते हुए उसे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने  प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) पहुंचकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान इन प्रमुख लोगो की रही उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ धार्मिक आस्था और जनसंवाद का भी प्रतीक रहा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!