Khabarilaal News Desk :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर हरहुआ ब्लॉक के प्रशासक प्रधानों ने जिला महामंत्री मधुवन यादव के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर मुंह मीठा कराया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
विकास कार्यों पर हुई चर्चा
कैम्प कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हरहुआ ब्लॉक क्षेत्र में पूर्ण हो चुके तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष को दी। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
पर्यावरण संरक्षण अभियान में भागीदारी का आह्वान
भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है और सभी प्रशासक प्रधानों को इसमें शत-प्रतिशत भागीदारी निभाते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में रहे शामिल
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मधुवन यादव, दीपक चौहान, भगत यादव, राजनारायण पटेल, ओमप्रकाश पटेल, आशीष राजभर, बांकेलाल कन्नौजिया सहित अनेक प्रशासक प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
योगी के जन्मदिवस पर व्यक्त की शुभकामनाएं
उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास और सुशासन की सराहना की।
Comments (0)