खबरीलाल न्यूज़ डेस्क
वाराणसी | पिंडरा क्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रेरक संदेश दिए।
प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को पृथ्वी के लिए बताया गंभीर खतरा
कार्यक्रम में कक्षा 8 के छात्र रवि ने बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा बताया। वहीं कुमुद ने पृथ्वी को मानव जीवन का एकमात्र घर बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया |
कचरे का सही निपटान अपनाने की अपील
छात्रा सुनैना ने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों जैसे पेड़ लगाना, पानी और बिजली की बचत करना, प्लास्टिक का कम उपयोग और कचरे का सही निपटान अपनाने की अपील की।
अपने उपभोग को नियंत्रित करते हुए अपनानी होगी संतुलित जीवनशैली
कार्यक्रम आयोजक एवं स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पृथ्वी के संसाधन सीमित हैं, इसलिए हमें अपने उपभोग को नियंत्रित करते हुए संतुलित जीवनशैली अपनानी होगी।कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
Comments (0)