खबरीलाल न्यूज़ डेस्क

वाराणसी | पिंडरा क्षेत्र में गेहूं खरीद व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब डॉ. अवधेश सिंह और एसडीएम ने मरुई गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला, जिससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली।

नियमित रूप से गेहूं की नहीं हो पा रही खरीद

मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि केंद्र समय पर नहीं खुलता और न ही नियमित रूप से गेहूं की खरीद की जा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की शिकायत सुनते ही विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट दिए निर्देश

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई।इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौके पर मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!