khabarilaal news desk-
वाराणसी ।विकासखंड हरहुआ के आयर ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन पर रविवार को ग्राम प्रधान सूर्यकुमार मौर्य (उर्फ भीम.) के प्रयास एवं SAS. हास्पिटल के द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
विभिन्न प्रकार के रोगियों को मिला उपचार और दवा
मेडिकल कैंप में हाइड्रोसील, बवासीर, पथरी, हर्निया, न्यूरो, यूरो, प्लास्टिक सर्जरी, स्किन, ऑर्थो सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन से संबंधित रोगियों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को उनकी बीमारी के सापेक्ष उचित परामर्श दिया तथा आगे के उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराया गया।
कैंप में इन डॉक्टरों तथा सहयोगियों की रही उपस्थिति
कैंप में डॉ. अनीश पांडे, डॉ. यश पांडे एवं डॉ. सचिन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं सूरज कुमार एवं पुष्कर ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जी.डी. नगर द्वारा कैंप में आने वाले मरीजों के समन्वय का कार्य किया गया।
ग्रामीणों ने इस तरह के मेडिकल कैंप कि-की सराहना
कार्यक्रम के सफल संचालन में विजय कुमार एवं गौरव मिश्रा का भी विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं, जिससे उन्हें घर के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और उपचार की सुविधा मिल रही है।
इस तरह के कैंप से ग्रामीण को आसानी से मिलता है उपचार ग्राम प्रधान-सूर्यकुमार मौर्य
वही इस संदर्भ में ग्राम प्रधान सूर्यकुमार मौर्य उर्फ भी ने कहा कि मेरे द्वारा विभिन्न हॉस्पिटलों के सौजन्य से लगातार इस तरह की मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी इस तरह के मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे इस तरह के मेडिकल कैंप से जहां एक तरफ ग्राम सभा के लोगों को आसानी से इलाज उपलब्ध हो जाता है वही ऐसे कार्यों से अपने मान को भी संतुष्टि प्राप्त होती है
Comments (0)