खबरीलाल  न्यूज़ डेस्क  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए और नकल या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की न हो परेशानी

मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लोगों की आशंकाओं का किया जाए समाधान

स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए सभी जिलों में हर फीडर पर शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आशंकाओं का समाधान किया जाए और इस संबंध में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट भी जल्द प्रस्तुत की जाएगी।

जातीय तनाव भड़काने की साजिशों पर रखीं  जाये कड़ी नजर

सीएम ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जातीय तनाव भड़काने की साजिशों पर कड़ी नजर रखीं  जाये और अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही 30 अप्रैल से 2 मई के बीच विशेष सतर्कता बरतने और औद्योगिक अशांति फैलाने की कोशिशों को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए।

पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य-मुख्यमंत्री

उन्होंने सभी जिलों में बारूद गोदामों और आतिशबाजी कारखानों का निरीक्षण करने को कहा और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्वयं इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!