वाराणसी| जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के तहत पिंडरा तहसील में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से कुल 121 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
न समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर समाधान करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रतिबद्धता के साथ न्यायोचित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ न्यायोचित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर ही समाधान किया जाए, ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े।इस अवसर पर एसडीएम, एसीपी पिंडरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)