वाराणसी| फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की सीबीएसई परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
इस अवसर पर वर्षा साहू (97%) और अमित राज सिंह (92%) सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 30 छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह, प्रिंसिपल रामअनुज यादव, वाइस प्रिंसिपल संतोष कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर दीपमाला सिंह, दिनेश सिंह, डिम्पल सिंह, श्रद्धा, नीलम मौर्य और विकास सहित अनेक शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।सम्मान समारोह के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
Comments (0)