वाराणसी| बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को पिंडरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमापुर, अजईपुर और ओदार स्थित प्राथमिक विद्यालयों के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में दो बच्चों का किया गया अन्नप्राशन संस्कार

कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इसके साथ ही गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। हरी सब्जियों, फलों और साबुत अनाज के माध्यम से संतुलित आहार का डेमो प्रस्तुत कर जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया

खाद्य सामग्री से एनीमिया और कुपोषण दूर करने के बताए उपाय

जमापुर आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्य सेविका शीला यादव, विनोद कश्यप और संजय गुप्ता ने दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री से एनीमिया और कुपोषण दूर करने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए आयोजित की गई, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें परी ने प्रथम, पीहू ने द्वितीय और आयांस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रागिनी सिंह, रीता देवी सहित कई गर्भवती और धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!