खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी।चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नरपतपुर के चुहरपुर में बजरंगबली की मूर्ति का स्थापना सकुसल संपन्न हुआ एवम सायं काल में भंडारे का भी आयोजन कराया गया ।

उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रेम प्रकाश उर्फ मंटू यादव, अभिषेक यादव , मंगरू यादव, कल्लू यादव, लालता यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, चिट्टू, विशाल, अनीश,सियाराम, बब्बू एवम समस्त ग्रामवासीयो का योगदान रहा । प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत आयोजन पंडित अनिल पाठक के द्वारा कराया गया ।

मंदिर बनने से समस्त ग्राम वासियो में हर्ष उल्लास का माहौल है, प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मूर्ति को ग्राम सभा में घुमाया गया जिसमे ग्राम सभा की महिलाओ ने भी अपनी सहभागिता निभाई ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!