कुवैत में क्रैश हुए तीन अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर अमेरिकी सेना ने एक अपडेट जारी किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सेंट्रल कमान ने लिखा कि उनके तीन एफ़-15 विमान कुवैत की फ़्रैंडली फ़ायर में गिरे हैं.

इस बारे में अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि "अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों को कुवैती एयर डिफ़ेंस ने ग़लती से मार गिराया है."

बयान में आगे कहा गया है कि सभी पायलट सुरक्षित हैं. "कुवैत ने इस घटना की पुष्टि की है और हम कुवैत के एयर डिफ़ेंस फ़ोर्सेस के प्रयासों और जारी अभियान में उनके समर्थन के आभारी हैं."

"इस बारे में जब भी कोई नई जानकारी सामने आएगी तो उसे साझा किया जाएगा."

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!