खबरीलाल न्यूज डेस्क
वाराणसी। MGKVP के कुलानुशासक एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ के निदेशक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कार्यपरिषद में सदस्य बनाए गए हैं।
कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर एम. बोबडे द्वारा जारी हुआ पत्र
कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर एम. बोबडे द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रो. कृष्ण कुमार सिंह को उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-20 की उपधारा-1 (जी) के अंतर्गत कुलाधिपति द्वारा प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कार्यपरिषद में सदस्य (सामान्य) बनाया गया है। प्रो. सिंह का नामांकन, पत्र निर्गत होने की तिथि से दो वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पूर्व हो, के लिए होगा।
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)