खबरीलाल न्यूज़ डेस्क
क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज अपना 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके आवास के बाहर हजारों फैंस का जमावड़ा देखने को मिला, जहां लोगों ने “सचिन-सचिन” के नारों के साथ अपने चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई दी।
पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ केक काटकर मनाया जश्न
इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ केक काटकर जश्न मनाया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
ब्लैक शर्ट और स्टाइलिश चश्मे में नजर आए,सचिन तेंदुलकर
वीडियो में सचिन ब्लैक शर्ट और स्टाइलिश चश्मे में नजर आए, जबकि अंजलि तेंदुलकर हल्के पीले रंग के परिधान में दिखीं। इस मौके पर फैंस ने उन्हें “क्रिकेट का भगवान” बताते हुए लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।
सचिन तेंदुलकर, के नाम है अनगिनत रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक और अनगिनत रिकॉर्ड बनाए, आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। उनका जन्मदिन फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता।

Comments (0)