खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। द्विविवाह कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार अभियुक्त चंदन कुमार सिंह

पुलिस उपायुक्त वरुणापार जोन प्रमोद कुमार और पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में शिवपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंदन कुमार सिंह को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

पीड़िता ने तहरीर देकर लगाया था आरोप

प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति, सास और ससुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता है। साथ ही मारपीट की धमकी और गाली-गलौज की भी शिकायत की गई थी।

बात छिपाकर पीड़िता से कर ली दूसरी शादी

जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त चंदन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने यह बात छिपाकर पीड़िता से दूसरी शादी कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म  किया स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे, जिन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ रिपोर्टर -राजेंद्र प्रसाद गुप्ता

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!