खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर राजघाट स्थित पेशवा हवेली में भव्य गंगा पूजन एवं सप्तऋषि आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम INTACH वाराणसी और श्री गंगा सेवा समिति, राजाघाट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

श्रीसूक्त के साथ मां गंगा का किया गया दुग्धाभिषेक

पूजन कार्यक्रम का संचालन पं. षडानन पाठक कारखेडकर के आचार्यत्व में विधिवत् षोडशोपचार पूजन के साथ किया गया। इस दौरान श्रीसूक्त के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया गया।

श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित की गई भव्य सप्तऋषि आरती

इसके पश्चात श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य सप्तऋषि आरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गंगा मैया की आराधना की। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में इन लोगो की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में अशोक कपूर, अनिल केशरी, जैनेन्द्र राय, अखिलेश कुमार, अनीश झा, निहाल सिंह, सौरभ शुक्ला, तुलसी आदित्य जोशी और अनुराग पांडेय सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

जिला रिपोर्टर - एस  बी सिंह -निडर 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!