खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी रवींद्र पुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को पौध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. रमेश कुमार भाटिया ने किया। उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार किए गए पौधों और पर्यावरण के प्रति उनकी लगन की सराहना की।

प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रजातियों के पौधे किए गए शामिल

इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रजातियों के पौधे शामिल किए गए, जो छात्रों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र घर द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धरती माता की आराधना की गई।

आईटी एजुकेशन समन्वयक शेष नारायण केसरवानी की पुस्तक “कंप्यूटर साइंस” का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कंप्यूटर एवं आईटी एजुकेशन समन्वयक शेष नारायण केसरवानी की पुस्तक “कंप्यूटर साइंस” का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम पर आधारित प्रदेश की पहली पुस्तक बताई जा रही है।

प्रधानाचार्या नीति जायसवाल ने ज्ञापित किया धन्यवाद

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक डॉ. अभिनव भट्ट ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत निदेशिका शालिनी शाह ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या नीति जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्मृति शाह, समन्वयक रत्नेश गोविंद और प्रशासनिक सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!