खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | Manoj Tiwari काशी में आयोजित काशी कला कुंभ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे। राष्ट्रीय कला मंच BHU द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कलाकारों और सांस्कृतिक जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने मनोज तिवारी का किया अभिनंदन

सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी का आगमन लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हुआ, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने उनका अभिनंदन किया। 

काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना,आयोजन का उद्देश्य

कार्यक्रम के तहत काशी कला कुंभ में देशभर के कलाकारों की भागीदारी अपेक्षित है, जिसमें कला, संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।मनोज तिवारी के आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई है, वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं और आयोजकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!