खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर की गई टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मंत्री की टिप्पणी ओछी और अमर्यादित-राघवेंद्र चौबे

राघवेंद्र चौबे ने अपने बयान में कहा कि मंत्री की टिप्पणी ओछी और अमर्यादित है, जो सत्ता के अहंकार और बौखलाहट को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने में विफल होती है, तो वह व्यक्तिगत आरोप और आपत्तिजनक भाषा का सहारा लेती है।

केवल अजय राय का अपमान नहीं, बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक भावना का भी अपमान

उन्होंने कहा कि यह केवल अजय राय का अपमान नहीं, बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक भावना का भी अपमान है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री रविंद्र जायसवाल जल्द माफी नहीं मांगते हैं, तो पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगी।

महंगाई, बेरोजगारी किसानों की जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद की मर्यादा सर्वोपरि होती है और इसे तोड़ने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!