Khabarilaal News Desk :

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड हरहुआ एवं सेवापुरी में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार, वित्तीय प्रबंधन और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

दो संकुल समितियों में हुआ आयोजन

विकासखंड हरहुआ के लक्ष्य महिला प्रेरणा संकुल समिति तथा विकासखंड सेवापुरी के एकता महिला संकुल समिति में वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। लक्ष्य महिला प्रेरणा संकुल समिति 23 ग्राम पंचायतों की लगभग 4500 महिलाओं के साथ कार्य कर रही है, जबकि एकता महिला संकुल समिति 27 ग्राम पंचायतों की करीब 5000 महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर कार्य कर रही है।

आय-व्यय और नई कार्ययोजना पर हुई चर्चा

आमसभा के दौरान संकुल समितियों द्वारा बीते वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना, समूहों की प्रगति, नए पदाधिकारियों के चयन एवं संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य किया है। सम्मानित महिलाओं को अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

बीमा सखी और लखपति दीदी योजना की दी जानकारी

एलआईसी के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन मिश्रा ने महिलाओं को बीमा सखी कार्यक्रम की जानकारी दी और इससे मिलने वाले रोजगार एवं आय के अवसरों पर प्रकाश डाला।

वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने महिलाओं को संकुल समितियों की कार्ययोजना, वैधानिक अंकेक्षण, लखपति दीदी योजना, उत्पादों के विपणन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कैडर के कार्यों की नियमित निगरानी और बेहतर परिणामों के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम में विकासखंड हरहुआ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र शुक्ला, संकुल प्रबंधक विजेता, साजिदा, अंजू, सीता, प्रीति, सुमन सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रमुख बिंदु

  • हरहुआ और सेवापुरी में वार्षिक आमसभा का आयोजन

  • लगभग 9500 महिलाओं की भागीदारी वाले संकुल समितियों ने रखा प्रगति विवरण

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया

  • बीमा सखी, लखपति दीदी और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई

  • महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!