खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | यूपी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में चोलापुर क्षेत्र के दानगंज (कपिसा) स्थित रामसूरत छेदी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या बरनवाल ने 95.33% अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया।

विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

आराध्या की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई खिलाकर बेटी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पिता अजय बरनवाल और माता नीलम बरनवाल को दिया सफलता का श्रेय

दानगंज बाजार की निवासी आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अजय बरनवाल और माता नीलम बरनवाल को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई।आराध्या ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि वह बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!