खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी महानगर द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूलों और कॉलेजों में सामूहिक गायन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर रहे हैं।

पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक महत्ता और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना

महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक महत्ता और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित है और आज भी देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है।

कार्यकर्ता विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्रों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का कर रहे गायन

अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्रों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर रहे हैं और इसके इतिहास की जानकारी भी दे रहे हैं। अब तक शहर के 30 से अधिक शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिनमें निवेदिता शिक्षा सदन, संत अतुलानंद, भारतीय शिक्षा मंदिर और डीएवी इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा

एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। कार्यक्रमों के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठता है। संगठन का लक्ष्य शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों तक इस अभियान को पहुंचाना है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!