खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की मॉनिटरिंग टीम की बैठक रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई।

सम्मेलन के हर पहलू पर नजर रखना मॉनिटरिंग टीम का मुख्य उद्देश्य

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन के हर पहलू पर नजर रखना और किसी भी अव्यवस्था को समय रहते रोकना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकों की स्थिति की निगरानी जरूरी है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति

उन्होंने निर्देश दिया कि सम्मेलन में विभिन्न वर्गों जैसे अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क किया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोई न हो अव्यवस्था

मॉनिटरिंग टीम को निर्देशित किया गया कि वे सूचना, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बैठने की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक सुझाव दें, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।बैठक में अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, संतोष सोलापुरकर, देवेंद्र मोर्या, पीयूष वर्धन, प्रांजल श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, मनीष मोर्या, सुनील मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!