खबरीलाल न्यूज़ डेस्क
वाराणसी -- नारी शक्ति बंधन दिल के समर्थन में जनपद की महिलाओं द्वारा लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से आर्य महिला पीजी कालेज तक एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई।
नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,
इस रैली में महिलाओं द्वारा नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी मुर्दाबाद एवं अखिलेश यादव मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह रैली आजाद पार्क लहुराबीर से प्रारम्भ होकर आर्य महिला कालेज तक पहुंची और पुनः आजाद पार्क आकर समाप्त हुई।
सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं
समापन स्थल पर आयोजित सभा में महिलाओं ने राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पूजा दीक्षित ने कहा कि नारी सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और महिलाओं का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
रैली में भारी संख्या महिलाओं की रही सहभागिता
रैली में भारी संख्या महिलाओं की सहभागिता रही जिससे पूरे क्षेत्र में जन आक्रोश का स्पष्ट संदेश पाया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभव सिंह, सुरेखा सिंह, ममता सिंह, सुनीता सिंह, संगीता मिश्रा, शिवानी सिंह, ज्योति गुप्ता, नेहा कक्कड़, साधना सिंह, रचना अग्रवाल, अनीता शाही, सरिका गुप्ता, उषा अग्रहरि, किरण पाण्डेय, करुणा चतुर्वेदी, अदिति सिंह, कीर्ति शर्मा, अंजू शर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Comments (0)