सोनभद्र। स्थानीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।

इस अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु जनपद के विभिन्न बाजारों में एसिड/तेजाब विक्रय करने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दुकानदारों को विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बिना वैध पहचान पत्र/अभिलेख के एसिड विक्रय न करने के निर्देश दिए गए। स्टॉक रजिस्टर एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

वही उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के विषय में भी जानकारी दी गई।

📞 112 – आपातकालीन सेवा

📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

📞 181 – महिला हेल्पलाइन

📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!